नवादा, दिसम्बर 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों की पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 05 एकड़ तथा शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नरहट, रोह एवं सिरदला प्रखंड से भूमि उपलब्धता का प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त रहने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र भूमि चिह्नित कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। पर्यटकीय संरचनाओं के निर्माण एवं सुविधाओं के विकास हेतु गोविंदपुर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.