नई दिल्ली, जुलाई 30 -- स्ट्रेच मार्क्स को लेकर लड़कियां और औरतें काफी परेशान रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के आसपास हुए स्ट्रेच मार्क्स के अलावा हाथ-पैर, जांघ कई जगह पर ये मार्क्स नजर आते हैं। केवल प्रेग्नेंसी ही नहीं जब कभी वेट लॉस होता है या फिर वेट गेन होता है तो भी ये निशान हाथ-पैर, जांघ, कमर में नजर आने लगते हैं। कई बार तो ये टीन एज गर्ल्स जो बढ़ती हुई उम्र में होती हैं उन्हें होने लगते हैं। इनका कारण मसल्स का स्पैम होना होता है। दरअसल, जब बॉडी में खिंचाव होता है तो मसल्स फट जाती हैं और वहां पर दरार सी दिखने लगती हैं। इन्हें ही स्ट्रेच मार्क्स बोलते हैं। मार्केट में कई सारी क्रीम दावा करती हैं कि वो स्ट्रेच मार्क्स को रिमूव कर देंगी। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि ये मार्क्स पूरी तरह से खत्म हो जाएं तो सबसे पहले समझना होगा कि आपके स्...