सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीआरसी गोरखपुर और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में दिव्यांगजनों हेतु एक दिवसीय पर्पल फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पर्पल फेयर दिव्यांगता समावेशन की दिशा में सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक सार्थक प्रयास है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और आम जनमानस में दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। हमें दिव्यांगजनों के समावेशन के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में 500 से अधिक दिव्यांगजनों ने भाग लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.