नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- घर को साफ रखना बहुत जरूरी है। घर को साफ रखने के लिए रोजाना झाड़ू-पोंछा तो किया जाता है, लेकिन फिर भी घर की सजावट से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों को हर दिन साफ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानिए पर्दे से लेकर गद्दे तक, यहां बताई 14 चीजों को महीने में कितनी बार साफ करें। यह भी पढ़ें- वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दाग भी हो जाएंगे गायब, सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स 1)तकिया- रोजाना इस्तेमाल होने वाले तकियों को हर 3 से 6 महीने में साफ करें। इसके अलावा इन्हें हफ्ते में एक बार धूप में भी रखें। 2) तौलिया- नहाने के बाद इस्तेमाल होने वाली तौलिया को रोजाना धोना मुश्किल हो सकता है इसलिए इसे हफ्ते में एक बार जरूर धोएं और रोजाना गीली तौलिया को तेज धूप में सुखाएं। 3) सीलिंग फैन- ज्यादातर लोग इस समस्या से ...