पर्दा डाल हो रहा अवैध निर्माण गिराया, मजदूर भागे
कानपुर, मई 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चेन फैक्टरी चौराहे के पास बुधवार दोपहर खाली जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर जोन-6 की टीम मौके पर पहुंची तो कब्जा करने वाले लोग व मजदूर भाग निकले। टीम ने यहां बनाए गए पिलर व अन्य निर्माण गिरवा दिया। चैन फैक्टरी चौराहा, शास्त्रीनगर में सुलभ शौचालय के पास करीब 14 बाई 10 फीट की जगह खाली पड़ी है। बुधवार को हरा कपड़ा लगाकर कुछ लोग यहां निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान वार्ड-69 के पार्षद अरविंद यादव ने देखा तो रुक कर मौजूद लोगों से पूछा। इस पर वह लोग बोले कि यहां चौकी बनवा रहे हैं। आशंका पर पार्षद ने जोन-6 के जोनल अधिकारी रविशंकर यादव को फोन कर जानकारी दी। इस पर जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता आरके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम देख निर्माण करा रहे लोग व मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.