पर्णकुटी में विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
गाजीपुर, मई 12 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरी गांव स्थित पर्णकुटी परिसर में सोमवार को प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने विधि विधान से भूमि पूजन कर पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह भी साथ रहे। आवास विकास परिषद के जेई सचिन वर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 61 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत 16x8.5 वर्ग मीटर का हाल, शौचालय 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल, 10 पोल लाइट, 5 बेंच और 202 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- उप मुख्यमंत्री करेंगे आधा दर्जन प्रकल्पों का लोकार्पण मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि विकास कार्यों से पर्णकुटी परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं और पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.