पर्चे पर लिखा 'बेटा', हाथ में थमा दी 'बेटी', देहरादून के अस्पताल में बवाल
देहरादून, अगस्त 28 -- देहरादून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में नवजात बदलने के आरोप से हंगामा हो गया। परिजनों को दिए मेडिकल पर्चे पर 'बेटा' लिखा था, जबकि उन्हें 'बेटी' सौंपी गई। नवजात के पिता सुमित ने डीएनए जांच की मांग की है। कोतवाली सदर इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने बताया कि मामले में दंपति के आरोप और अस्पताल के दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। इस मामले में नवजात के पिता ने अस्पताल प्रबंधन, एसएसपी, कोतवाली पुलिस और सीएमओ को शिकायत दी है। मूल रूप से बिजनौर में नगीना के रहने वाले और फिलहाल प्रेम नगर में रह रहे अकाउंटेंट और नवजात के पिता सुमित ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी नीरज उर्फ नैना (34 वर्ष) की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी के बाद उन्हें ओटी में नहीं जाने दिया गया और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.