पर्ची से सट्टा खिलवाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, जून 28 -- चकेरी। रेलबाजार पुलिस ने पर्ची से सट्टा खिलवाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से नकदी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पर्ची सट्टा खिलवाने की सूचनाएं मिल रही थीं। शनिवार की रात सूचना के आधार पर कैंट अस्पताल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपितों को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मीरपुर निवासी इरिस्तखार अली उर्फ अली जान और फेथफुलगंज निवासी शकील बताया। आरोपितों के पास से सट्टा लगाने वाली पर्चियां और 2205 रुपए बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.