हाजीपुर, मार्च 17 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक द्वारा पर्ची लेकर एडमिट कार्ड देने की खबर छपने के बाद आज दूसरे दिन भी परीक्षा में शामिल होने से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल के बगल के नेहा टेलकम दुकान पर पर्ची एडमिट कार्ड लेने के लिए भारी भीड़ दिखी। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन भी कई छात्र विद्यालय से बाहर निकलकर पास की दुकानों की ओर जाते दिखे जहां से वे शपथ पत्र खरीदकर परीक्षा में शामिल होते नजर आए। छात्रों ने बताया कि कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पहले परीक्षा कक्ष में बैठने से रोका गया और बाद में शपथ पत्र लाने की बात कही गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.