लातेहार, जनवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के एमओ सुमित कुमार तिवारी ने ई पॉश मशीन से पर्ची निकलते ही कार्डधारियों को राशन वितरण करने का निर्देश डीलरों को दिया है। कार्डधारियों को तुरंत राशन मिलने से परेशानी नही झेलनी पड़ेगी। एमओ ने बताया कि ऐसी सूचना है कार्डधारियों के द्वारा ई पॉश मशीन में अंगूठा लगाने पर डीलर तो ऑन लाइन पर्ची निकाल देते हैं, लेकिन उस दिन कार्डधारियों को राशन नही दिया जाता है। उन्हें डीलर दूसरे दिन राशन के लिए बुलाते हैं। ऐसे में कार्डधारियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। उन्होने बताया कि सभी जविप्र के डीलरों को निर्देश दिया गया है कि जिस दिन मशीन से पर्ची निकलती है, उसी दिन कार्डधारियों को राशन दें। ऐसा नही करने पर वैसे डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.