शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- जलालाबाद। जलालाबाद में पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार शाम करीब 6 बजे थाना जलालाबाद पुलिस को सूचना मिली कि नगर के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास बनी एक बिल्डिंग के पीछे में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया तलाशी के दौरान उनके पास से पेन व नंबर लिखी हुई पर्ची और 380 रुपए बरामद हुए जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ऋषभ गुप्ता, दूसरे ने विकास भारद्वाज बताया वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की फिराक में थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.