गंगापार, अप्रैल 15 -- कस्बा सहित क्षेत्र में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को भी विन्ध्येश्वरी गैस सर्विस (इंडेन) पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सिलेंडर न मिलने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तेज धूप में घंटों इंतजार के बावजूद केवल बुकिंग की पर्ची ही मिली, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। कर्मचारी मनीष सिंह ने बताया कि 26 मार्च तक की बुकिंग की पर्चियां वितरित की जा रही हैं। बुधवार को गैस सिलेंडर की गाड़ी न आने के कारण वितरण ठप रहा। बीते मंगलवार को सिलेंडर बांटे गए थे, जबकि रविवार और सोमवार को भी वितरण नहीं हुआ था। यह भी पढ़ें- गैस बुकिंग के बाद 16 दिन की वेटिंग, संकट उपभोक्ताओं की बुकिंग 20 से 22 दिन से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। इसका सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.