पर्चा वाली जमीन पर दखल दिलाने की डीएम से लगाई गुहार
मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सबका सम्मान जीवन आसान संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अंधराठाढ़ी के कमलेश राम ने पर्चा वाली जमीन पर दखल दिलाने का अनुरोध किया। बाबूबरही प्रखंड के सर्रा निवासी रमेश झा ने सरकारी रास्ता अतिक्रमण करने की शिकायत की। लदनियां प्रखंड के खाजेडीह निवासी कृष्णा कुमार यादव ने अपने निजी जमीन पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। खजौली प्रखंड के कन्हौली लोहिया चौक निवासी उर्मिला देवी तथा पूजा कुमारी ने अत्यंत पिछड़ी जाति के भूमिहीनों को वास की भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। रहिका के सप्ता भालसरी चौक निवासी किरण देवी ने सरकार द्वारा दिए गए वासगीत पर्चा जमीन पर घर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.