पर्चा बनाने को आधार कार्ड मांगने पर युवक का हंगामा
हमीरपुर, जून 17 -- कुरारा, संवाददाता। अस्पताल में पर्चा बनवाने आये कस्बे के युवक से वार्ड आया को आधार कार्ड मांगने पर जमकर अभद्रता की। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। सीएचसी कुरारा में कस्बे के वार्ड 5 निवासी नन्हेराजा पुत्र दयालू पहुंचा और पर्चा काउंटर पर मौजूद वार्ड आया ऊषा व अमित शुक्ला से पर्चा बनाने के लिए कहा तो उनके द्वारा आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड मांगते ही नन्हेराजा भड़क गया और सीएचसी में ही सभी मरीजो के सामने उषा व अमित शुक्ला से अभद्रता शुरू कर दी व पर्चा काउंटर में लात घूंसों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- ओपीडी पंजीकरण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य पर्चा काउंटर के अंदर मौजूद दोनों कर्मचारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर पूरे मामले की जानकारी सीएचसी प्रभरी डॉ.सुनील जायसवाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.