फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। सदर अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मौसम परिवर्तन से वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण डाक्टरों पर भी काफी दबाव देखा जा रहा है। अस्पताल पहुंचे हसवा से नौशाद आलम ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि बुखार से हालत खराब है, फिर भी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। बाल रोग ओपीडी में एक महिला ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार है। पर्चा बनवाने में काफी समय लग गया और अब डाक्टर को दिखाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।अस्पताल में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ पर्चा बनवाने वाले काउंटर पर दिखाई दी। सुबह से...