पर्चा बनवाने को विधवा दो घंटे परेशान रही
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में बुधवार को पर्चा बनवाने के लिए विधवा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना आधार के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से महिला को दो घंटे तक इलाज नहीं मिला। अर्थला की रहने वाली 34 वर्षीय महिला प्रीति बुधवार को पड़ोसन के साथ दवा लेने एमएमजी अस्पताल पहुंची। एक घंटा लाइन में लगने के बाद खिड़की पर पर्चा नहीं मिला। प्रीति के पति का हाल ही निधन हुआ है। इससे वह मानसिक तवान से गुजर रही है। उसे न तो अपना मोबाइल नंबर याद था और न ही आधार नंबर, मोबाइल भी बंद था। कर्मचारियों ने घर जाकर जानकारी लाने को कहा। यह भी पढ़ें- सदर में ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा होगी शुरू बाद में नोडल अधिकारी डाॅ. एके विश्वकर्मा से शिकायत के बाद इलाज शुरू हो पाया। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड नहीं है तो क्या हुआ, मोहब्बत तो है...
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.