कन्नौज, मई 9 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब पर्चा जल्दी बनवाने को लेकर लाइन में लगी महिलाएं आपस में ही भिड़ गई। धक्का-मुक्की के साथ चप्पलें चलने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर काउंटर पर पर्चा बनवाने को लेकर कुछ महिलाएं लाइन में लगी हुई थीं। इसी दौरान वहां एक अन्य महिला पहुंची और जल्दी पर्चा बनवाने को लेकर बीच लाइन में खड़ी हो गई। इस पर लाइन में लगी एक बुजुर्ग महिला समेत अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर उस महिला ने बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। यह नजारा देख बुजुर्ग महिला के बेटे ने विरोध किया। इस पर उस महिला ने उस युवक पर चप्पल चला दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। महिलाओं के बीच हुए विवाद की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.