मधुबनी, फरवरी 16 -- जयनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कोरहिया शाखा द्वारा सोमवार को पुलिस जुल्म,सामंती जुल्म, महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ प्रतिरोध सभा आयोजित की गयी। संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबों पर जुल्म अत्याचार बढ़ा है। पर्चाधारी को बेदखल करने की साजिश की जा रही है। पार्टी बिहार सरकार के अराजक कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, भूमिहीनों को बेघर करने की बुलडोजर नीति एवं जीविका दीदियों को 10 हजार देकर दो लाख के प्रलोभन देने का भांडा फोर करेगी । सम्पूर्ण बिहार में 26, 27 एवं 28 फरबरी को सभी प्रखंडों एवं अंचल कार्यालयों पर स्थानीय सवालों, बिहार की गिरती कानून व्यवस्थाओं एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी। जिला सचिव मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिला पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.