आरा, अप्रैल 7 -- तरारी, संवाद सूत्र। लघु सिंचाई विभाग की ओर से उड़ाही के नाम पर तरारी आहर में पर्चाधारियों की जमीन हड़पने नीयत के खिलाफ विगत 25 मार्च से स्थानीय प्रखंड परिसर में दर्जनों गरीब किसान अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। धरना के समर्थन में मंगलवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद पहुंचे। मौके पर बीडीओ कुंदन कुमार व थानाध्यक्ष पंकज चौरसिया मौजूद रहे। भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। धरना की सभा को संबोधित करते सांसद ने कहा कि सरकार की गरीब विरोधी नीतियों और पर्चाधारियों की जमीन छीनने की मंशा के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। कहा कि पर्चा वाली जमीन में 60 वर्षों से भूमिहिन गरीब रबी और दलहन की खेती करते आ रहे हैं। अब जल जीवन हरियाली अभियान के तहत उस जमीन से गरीबों को बेदखल किया जा रहा है। बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.