आगरा, नवम्बर 19 -- सदर के अटल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, चार पांच लोगों ने दो बाइक सवार लोगों को घेर कर मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपितों ने नकदी और बादल छीन ली। पीड़ितों ने जीआरपी थाने में पहुंच गए अपनी जान बचाई। पीड़ित उदय रावत निवासी कहरई मोड़ की तहरीर पर पुलिस ने अजय को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि घटना 16 नवंबर की है। वह अपने साथी अनिकेत भदौरिया के साथ दिल्ली कंपनी में साक्षात्कार देने गए थे। बाइक आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की थी। पार्किंग शुल्क देकर रसीद भी ली थी। दिल्ली से लौटते समय वह स्टेशन की पार्किंग में गए। पर्ची देकर गाड़ी लेकर बाहर आ गए। वह जैसे ही अटल चौक पर पहुंचे तो चार पांच अज्ञात लोगों ने घेर लिया। हमला कर दिया। गिरा कर लात-घूंसे से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.