परोहनी गांव का इकलौता हैंडपंप भी खराब
गंगापार, मई 11 -- क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी गांव परोहनी गौड़ बस्ती का इकलौता हैंडपंप भी जलस्तर नीचे जाने से खराब हो गया है, जिससे गांव के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र के परोहनी गौड़ बस्ती निवासी त्रिवेणी प्रसाद गौड़, बबलू गौड़, गुलाब कली, ममता देवी, सचिन, सुनील , कविता, खुशी, सरिता ,रीता , मंजू , अर्चना, बालचंद्र, सुभाषचंद्र, विनोद गौड़, विजय रिंकू , संतोष गौड़ आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मोहल्ले का इकलौता हैंडपंप भी संभवतः जलस्तर नीचे जाने से पानी नहीं दे पा रहा है। मोहल्ले के लगभग दो सौ लोगों को पेयजल के लिए भी अन्य मोहल्लों के हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ती है। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और मांडा ब्लॉक में भी हैंडपंप ठीक कराने की अपील की गई , लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.