समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एसएच 88 को ग्रामीणों ने परोरिया गांव के समीप जाम कर दिया। इससे घंटों यातायात बाधित रही। सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। सड़क के दोनों तरफ नाल का निर्माण किया गया है। बावजूद नाले से पानी की निकासी नहीं होती है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला से पानी का बहाव नहीं होता है। हल्की बारिश में सड़क पर डेढ से दो फीट पानी लग जाता है। गांव का पानी नाला में गिरता है। नाले से पानी का बहाव नहीं होने के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर जमा हो जाता है। पंसस रूपेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि चांदसी महतो, अमित कुमार यादव, राज कुमार, वसंत कुमार आदि का कहना है कि सड़क से महज पांच सौ फीट की दूरी पर मृत बागमती नदी है। इन नालों के पानी का बहाव बागमती नदी में कर देने से समस्या दूर हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.