रामपुर, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के ग्राम परोता स्थित बुद्ध विहार पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवियों के नेतृत्व में किया गया, जहां केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षा और समानता पर जोर दिया। कार्यक्रम में हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, करन सिंह, गौरव कुमार, धर्मपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- परसपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- जयंती : बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने की अपील यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई डॉ अम्बेडकर जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.