प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के खूंझी कला गांव निवासी संतोष कश्यप के घर रविवार को जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के सतहरिया निवासी अमित आया था। संतोष का 16 वर्षीय बेटा कमलदीप रविवार शाम अमित के साथ उसके घर गया। रात में रुकने के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे कमलदीप और अमित जौनपुर नगर कोतवाली स्थित चौकिया धाम दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन से पूर्व वहां पर मौजूद तालाब में नहाने के दौरान कमलदीप गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हैदराबाद में रह रहे पिता संतोष कश्यप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पहुंचे, तब कमलदीप के शव का गांव के समीप परैया नदी के किनारे दाह संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...