गया, अगस्त 20 -- जिले के छोटे से प्रखंड परैया से निकलकर फिटनेस के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले सौरव राज भदानी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। जिम और फिटनेस के प्रति जुनून को लक्ष्य बनाकर उन्होंने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर मिस्टर बिहार का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। सौरव की सफलता बॉडीबिल्डिंग तक सीमित नहीं रही। खिताब हासिल करने के बाद भी उन्होंने सीखना जारी रखा और पर्सनल ट्रेनिंग व न्यूट्रिशन से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन हासिल किए। उनका उद्देश्य वैज्ञानिक और सही तरीके से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान में सौरव राज भदानी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक फिटनेस सेंटर में फिटनेस मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ फिटनेस और पोषण से जुड़ी जानकारी भ...