गया, जनवरी 16 -- पुलिस ने अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बगाही गांव से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगाही गांव के रास्ते अवैध बालू लदा ट्रैक्टर गुजर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर से बालू सड़क पर गिराकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। चालक व मालिक की पहचान की जा रही है और खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.