गया, मार्च 11 -- परैया अंचल कार्यालय परिसर में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) काउंटर की शुरुआत कर दी गई है। इस काउंटर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब विभिन्न सरकारी और ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। इस सीएससी काउंटर के माध्यम से भूमि राजस्व जमा करने की सुविधा के साथ-साथ आरटीपीएस से जुड़ी कई सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। पहले लोगों को इन कार्यों के लिए दूर-दराज के साइबर कैफे या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब अंचल कार्यालय परिसर में ही यह सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल कार्यालय परिसर में सीएससी काउंटर खुलने से विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने, ऑनलाइन आवेदन करने और भूमि राजस्व से जुड़े कार्यों को कराने में काफी सुविधा हो गई है। इसस...