नई दिल्ली, जून 15 -- बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने सालों पहले एक बात कही थी 'द शो मस्ट गो ऑन'। इसी बात को इंडस्ट्री में भी कई कलाकारों ने फॉलो किया है। उनमें से एक परेश रावल भी हैं। एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। लेकिन जब मां दुनिया को छोड़कर गई तो एक्टर दूर किसी देश में सलमान खान के साथ शूटिंग कर रहे थे। जब खबर मिली तो भागकर मां के पास पहुंच नहीं सकते थे। इसलिए मां के निधन वाले दिन उन्होंने जिंदगी का सबसे मुश्किल हंसी वाला सीन शूट किया। उस सीन में एक्टर को शराब के नशे में डायलॉग बोलने थे। मां की डेथ से जुड़ी ये बात खुद परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताई थी।परेश रावल की मां की डेथ परेश रावल हमेशा से अपनी मां के करीब रहे हैं। लेकिन जिंदगी का सबसे बड़ा दुख यही रहेगा कि जिस दिन उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कहा वो उनके पास नहीं थे। ये दिन था 23 ज...