परेशान युवक ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग
बरेली, मई 22 -- किसी बात से परेशान होकर बिहारपुर मठिया निवासी 28 नितिन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह मालगाड़ी के आगे कूद गया। जिससे उसके हाथ-पैर कटकर अलग हो गये। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। काफी देर बाद युवक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बरेली जंक्शन आरपीएफ ने बताया, घटना गुरुवार की है। मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर से आ रही थी, तभी चौपुला के पास रेल यार्ड में ट्रैक के किनारे खड़ा एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर और हाथ कटकर अलग हो गये। लोको पायलट ने इसकी सूचना रेल कंट्रोल को दी। आरपीएफ-जीआरपी मौके पर पहुंची, इतनी में देर में युवक की मौत हो गई। शव की पहचान काफी देर बाद बिहारीपुर मठिया के 28 वर्षीय नितिन के रूप में हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.