बागपत, मार्च 13 -- चांदीनगर। आलू के गिरते दामों के चलते किसान परेशान बने हुए है। लहचौड़ा के एक किसान ने तो अपनी पांच बीघा आलू की खड़ी फसल को ही जोत डाला। किसान का कहना है कि सही दाम नहीं मिल रहे थे, इसलिए फसल को जोत डाला। रटौल क्षेत्र में काफी कृषि भूमि पर आलू की फसल बोई जाती है। रटौल, लहचौड़ा, सरफाबाद, गौना सहबानपुर, सिंगौली तगा, चमरावल आदि गांवों के किसानों ने इस बार भी तीन हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर आलू की फसल उगाई हुई थी, लेकिन इस बार आलू के दाम कम है। मंडी में 50 किलो का बोरा 200 रूपये में बिक रहा है, जिसके चलते किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसी से परेशान होकर लहचौड़ा के किसान जितेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव ने अपनी पांच बीघा आलू की फसल जोत डाली। जितेन्द्र ने बताया कि 10 हजार बीघा की लागत आई थी। वहीं, आलू खुदाई और भरायी ...