फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। मीटर लगने के बाद अचानक बिल दोगुना आने से लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का आरोप है कि पहले जहां बिल चार सौ के करीब आता था वह बढ़कर 700 रुपये पहुंच गया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही तकनीकी खामियों और गलत रीडिंग से होने वाली परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके बावजूद शिकायतों की सुनवाई नहीं की जाती। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में नेटवर्क न मिलने से रीडिंग अपडेट नहीं होती। अनुमानित बिल भेज दिया जाता है इतना ही नहीं यदि लोग घर बंद कर यदि बाहर भी जा रहे हैं तो प्रतिदिन उनके मोबाइल पर 80 से 90 रुपये की बिजली खर्च का मैसेज आ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से आ रहा अधिक बिल, कट रही बिना सूचना...