समस्तीपुर, जनवरी 11 -- हसनपुर। प्रखंड की सभी पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने के लिये शिविर लगाया गया है। इसमें जमाबंदी वाले किसान ही अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। अंचल कार्यालय के द्वारा वकेट बनाया गया है। जिसमें जमाबंदी वाले किसानों का नाम दर्ज है। सूची से किसानों का नाम मिलान कर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। फार्मर आईडी की व्यवस्था से लगभग 60 प्रतिशत किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित रह जायेंगे। यह राहत की जगह किसानों के लिये परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। इससे किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सकरपुरा के किसान दीपक कुमार राय बताते हैं कि फार्मर आईडी की व्यवस्था किसानों के लिये परेशानी बनती जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है कि लाभार्थियों के नाम से स्वयं की जमाबंदी होनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.