परेशानी : 800 मीटर का रास्ता तय करने में लगे दो घंटे
मेरठ, जून 7 -- परतापुर फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को फ्लाईओवर और उसके नीचे सर्विस रोड पर भीषण जाम लग गया। स्थिति ये हो गई कि परतापुर तिराहे से गगोल मोड़ तक की महज 800 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक का समय लगा। परतापुर फ्लाईओवर के पास शनिवार को लगे जाम ने परेशान कर दिया। जाम के कारण एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहन काफी देर तक फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू करने से पहले कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होते ही शहर की रफ्तार थमी, घंटों जाम से कराहता रहा शहर इसके परिणामस्वरूप, रिठानी पीर से परतापुर तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। परतापुर रेलवे फाटक बंद होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। जिससे जाम और लंबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.