अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में करीब 1600 आशाओं के अलावा 800 एनएचएम कर्मियों को बीते मार्च और अप्रैल माह का वेतन न मिलने के चलते उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी वेतन दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बजट न होने की बात कहकर विभागीय अफसर वेतन न मिलने की बात कह रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में करीब 800 कर्मचारी, अधिकारी व डॉक्टरों की तैनाती है। कर्मचारियों को बीते मार्च व अप्रैल समेत दो माह का वेतन न मिलने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से ज्यादातर किराए के मकानों में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान न होने पर एनएचएम संविदा कर्मियों की चेतावनी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को बनी आर्थिक तंगी के बीच पगार न मिलने से उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.