गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी 30 से 40 किलोमीटर दूर लगाने से परेशानी बढ़ती जा रही है। पहले स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे तक पढ़ाने के बाद शिक्षकों को फील्ड में जनगणना के काम के लिए निकलना पड़ रहा है। ऐसे में लंबी दूरी तय करने, समय की कमी और बढ़ते कार्यभार के कारण शिक्षक मानसिक और शारीरिक दबाव झेल रहे हैं। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान अशोक प्रजापति ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में करीब 80 प्रतिशत स्टाफ दूसरे जिलों या फिर पहले से ही काफी दूर से सफर करके आता है। ऐसे में पहले सुबह स्कूल में पढ़ाना और उसके बाद 35 से 40 किलोमीटर दूर जनगणना ड्यूटी करना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि यदि ड्यूटी लगानी ही है तो स्कूलों के पास या आसपास लगाई जाए, ताकि शिक्षकों को अन...