बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत।जब तक रूखी सूखी खाई, तब तक जिगर खुशहाल रहा। जब से बाहर का खान पान और दिखावे का जमाना आया है, तब से जिगर भी साथ छोड़ने लगा है। निजी और सरकारी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड और एलएफटी रिपोर्ट में 60 फीसदी लोगों के लीवर में संक्रमण और फैटी लीवर की शिकायतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर गौर करें तो हर तीसरा शख्स फैटी लीवर का शिकार है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. श्रवण कुमार ने बताया कि बताया कि संतुलित आहार हमारे शरीर के लिए वरदान है। पर अब हम संतुलित आहार को छोड़कर दिखावे के जीवन पर निर्भर होने लगे हैं। यह भी पढ़ें- अनियमित जीवन शैली व जंग फूड से लिवर संबंधी रोगों का शिकार होने लगे हैं युवा नतीजन हम जरूरत से अधिक खाने लगे हैं। जिससे कैलोरी फैट के रूप में हमारे लीवर में जमा हो रही है। जिससे हमारा लीवर संक्रमित औ...