लखीसराय, अप्रैल 23 -- शिशु ओपीडी संचालन के बाद आईपीडी की आवश्यकता वाले बच्चे को भर्ती करने में चिकित्सक को भी हो रही परेशानी शिशु रोग विशेषज्ञ ने सदर अस्पताल प्रबंधन से बच्चों के लिए आईपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने का मांग कियालखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सदर अस्पताल में बच्चों के लिए समुचित आईपीडी इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीज के परिजन और चिकित्सक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि शिशु रोगियों को ओपीडी में दिखाने के बाद यदि भर्ती की आवश्यकता होती है, तो उन्हें या तो निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है या फिर मजबूरी में सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज कराना पड़ता है। यह भी पढ़ें- खबर का असर : सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित जांच शुरू ज्ञात हो कि सदर अस्पताल परिसर में 38 बेड का प...