गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम के सात केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू, बढ़े कार्यभार के बीच गुणवत्ता बनाए रखने की चुनौती, मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकता है परिणाम गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया शिक्षकों की कमी के साए में चल रही है। जनगणना से जुड़ी ड्यूटी में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती के कारण स्कूलों और मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसी कमी को पूरा करने के लिए अब शिक्षकों को पहले के मुकाबले अधिक कॉपियां जांचने का निर्देश दिया गया है।शहर के जैकबपुरा, सेक्टर 4/7, कादीपुर, पटौदी बॉयज, देवकी कैलाश (हेली मंडी), सोहना गर्ल्स और बादशाहपुर गर्ल्स केंद्रों पर कॉपियों की जांच तेजी स...