लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के बाद अचानक मौसम में बढ़ती गर्मी और नमी के कारण जिले में सीजनल बीमारी के मामला में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि होली पर्व के बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज की संख्या में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि हो गई है। सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के अनुसार प्रतिदिन इलाज कराने आने वाले करीब 40 प्रतिशत मरीज सीजनल वायरल से संबंधित बीमारी से पीड़ित पाए जा रहे हैं। सुबह होते ही सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज की लंबी कतार लग जाती है। इसके साथ ही विभिन्न ओपीडी कक्ष और दवा काउंटर पर भी मरीज की भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द और पेट से जुड़ी समस्या से पीड़ित मरीज इलाज के लिए बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.