साहिबगंज, अप्रैल 5 -- साहिबगंज। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब रसोई पर भी काफी दिखने लगा है। पहले लोगों ने कथित रूप से रसोई गैस की किल्लत झेली। गैस सिलेंडर की अफरा तफरी के बाद अब कुछ खाद्य सामग्रियों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम जनमानस हलकान हो रहा है। अभी के समय सबसे अधिक दाम में बढ़ोतरी सरसों तेल, रिफाइन ऑयल सरीखे खाद्य तेलों में देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों के दाम करीब करीब 20 रूपये प्रति लीटर या किलो तक बढ़ गये हैं। अभी जबकि देश में सरसों की फसल अच्छी खासी होने की बात कही जा रही है उसके बाद भी सरसों तेल का भाव बढ़ना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। रिफाईन तेल के भाव चढ़ने का कारण यह बताया जा रहा है की देश में रिफाइन ऑयल अधिकतर अमेरिका आदि से मंगाया जाता है और विभिन्न कंपनी फिर उसे अपने ब्रांड के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.