गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। शहर में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और उससे पहले आई धूल भरी आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जाती हुई सर्दी और दस्तक देती गर्मी के बीच इस बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शहर में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां आने वाले अधिकतर मरीज गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम जैसी शिकायतों से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान स्थिति:शहर के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। रोजाना बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.