साहिबगंज, अप्रैल 13 -- साहिबगंज। जिला के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की विषयवार कमी है। संसाधन का भी घोर अभाव है। जाहिर है कि इससे विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। विज्ञान, गणित, हिन्दी आदि विषय में कम शिक्षक हैं । जानकारी के अनुसार, जिला के हाई स्कूलों में 1224 पद स्वीकृत हैं और करीब 506 ही कार्यरत हैं। पीजीटी के 280 स्वीकृत पद के विरूद्ध 91 और टीजीटी के स्वीकृत 944 पद के विरूद्ध 416 शिक्षक हैं। अब इन्हीं दोनों प्रकार के शिक्षकों पर हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों का शिक्षण कार्य निर्भर है। जिला में अभी 20 प्लस टू स्कूल हैं। प्लस टू स्कूलों के लिए पीजीटी शिक्षकों के कुल 280 पद स्वीकृत हैं । हालांकि नियुक्ति महज 92 शिक्षकों की हुई है । बाकी का काम हाई स्कूलों के शिक्षकों यानि टीजीटी के भरोसे चल रहा है। इस कारण सरकारी प्लस टू स...