गुड़गांव, जनवरी 23 -- - जिले में हेलीमंडी, मानेसर, सिधरावली और पटौदी कॉलेजों में नियमित प्रिंसिपल नहीं - प्रदेश के 185 कॉलेजों में से 85 में नेतृत्व का अभाव, 60 फीसदी से ज्यादा शिक्षक पद खाली - अंग्रेजी-ज्योग्राफी जैसे विषय सबसे ज्यादा प्रभावित, गुरुग्राम में कुल 10 कॉलेज, ग्रामीण कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं गुरुग्राम,संवाददाता। हरियाणा में सरकारी कॉलेजों की बदहाल स्थिति का असर अब गुरुग्राम जिले में भी साफ तौर पर नजर आने लगा है। प्रदेश में 85 कॉलेजों के बिना नियमित प्रिंसिपल के संचालन की खबर के बीच गुरुग्राम के 10 सरकारी कॉलेजों में से 4 कॉलेज ऐसे हैं, जहां अब तक नियमित प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इन कॉलेजों में प्रभारी व्यवस्था के भरोसे शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज चलाया जा रहा है। जिले के हेलीमंडी सरकारी कॉलेज में फिलहाल नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.