मेरठ, मई 27 -- चौधरी चरण सिंह विवि ने एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को मुश्किल में डाल दिया है। विवि ने छात्रों के दो पेपर की परीक्षा एक ही दिन तय कर दी है। छात्रों ने पेपर बदलाव की मांग की है। विवि प्रशासन ने हाल ही में 21 मई को स्थगित हुई एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के पेपर कोड के-2003 की परीक्षा पांच जून को निर्धारित की थी। इसी बीच विवि ने 28 मई को प्रस्तावित कोड के-2004 की परीक्षा भी ईद के चलते स्थगित करते हुए नई तिथि भी पांच जून ही तय कर दी।पूर्व महामंत्री अंकित अधाना और छात्र नेता शान मोहम्मद के अनुसार विवि ने एक ही दिन दो पेपर तय कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- 28 मई को ईद पर सीसीएसयू की परीक्षाएं स्थगित छात्र एक ही दिन दोनों पेपर कैसे दे सकते हैं। छात्रों के अनुसार यह दोनों पेपर एक ही दिन और एक ही पाली में तय कर दी गई हैं। छात्रो...