बाराबंकी, फरवरी 25 -- बाराबंकी। शहर के व्यस्ततम पल्हरी चौराहे पर बना ई-रिक्शा स्टैंड इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। यहां गंदगी, कूड़े के ढेर, पेयजल की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण ई-रिक्शा चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड परिसर में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नियमित सफाई न होने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे चालकों को खड़े रहने तक में दिक्कत होती है। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि स्टैंड पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। दिनभर सवारी ढोने के बाद उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शौचालय की सुविधा भी नहीं है, जिससे उन्हें काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। कई बार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.