सहरसा, दिसम्बर 13 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है। आधुनिक भवन, सुविधाजनक प्लेटफॉर्म और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई नई व्यवस्थाए तैयार की जा रही हैं। रेलवे को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलेंगी, जिससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि जिले की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। लेकिन स्टेशन तक पहुंचने की मुख्य सड़क महावीर चौक से सहरसा जंक्शन को जोड़ने वाला रास्ता आज भी अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। स्टेशन पर जितना विकास हो रहा है, उस तक पहुंचने का मार्ग उतना ही कठिन होता जा रहा है, और यही इकलौती सड़क इस समय सबसे बड़े संकट की वजह बनी हुई है। महावीर चौक पर स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां सड़क के किनारे बने होट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.