गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता दिनेश्वर हाजरा ने की। बैठक में पंचायत सचिवों ने बारी-बारी से अपनी परेशानियों को रखा। बैठक का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष लखन प्रसाद रजक ने कहा कि इन सभी परेशानियों से जिला प्रशासन को अवगत कराने का काम किया जाएगा। इसके पूर्व संघ की मजबूती पर फैसला लिया गया। बताया गया कि अगली बैठक दस मई को होगी। बैठक में सेवानिवृत साथी अशोक गोप ने संघ के आभार जताया। मौके पर खुर्शीद आलम, राजेन्द्र पंडित, महेन्द्र रजक, मुकेश मंडल, अशोक दास, मो. आलमगीर, नुनूलाल रविदास आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.