पीलीभीत, मई 14 -- अमरिया। आईपीएल सीजन 17 के लीग मैच में हर्रायपुर और परेवा वैश्य की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ हर्रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 116 रन बनाए। परेवा वैश्य की टीम खेलने उतरी, जिसने पीछा करते हुए दो ओवर रहते मुकाबला जीत लिया। परेवा वैश्य क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक 42 रन मो. कासिम ने बनाए और मैन आफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में पब्लिक ने खूब आनंद लिया। टूर्नामेंट आयोजक सकत्तर सिंह ने बताया कि 23 मई तक आईएलपी चलेगा। सभी 10 टीमें 9 -9 मैच खेलेंगी। यह भी पढ़ें- परेवा वैश्य की टीम ने मुकाबला जीता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...