पीलीभीत, मई 19 -- अमरिया। क्रिकेट प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में परेवा वैश्य एवं उदयपुर क्रिकेट क्लब उदयपुर के बीच टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। परेवा वैश्य की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खो कर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर क्रिकेट क्लब उदयपुर की टीम ने 14 ओवरों में 126 रन बनाकर आल आउट हो गई। और परेवा वैश्य की टीम ने 25 रनो से मैच को जीत लिया परेवा की टीम की तरफ से मो रेहान ने 48 रन बनाए और एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...