गाजीपुर, मार्च 19 -- सेवराई। क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा पर गुरुवार को धार्मिक आस्था का आयोजन हुआ। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से यहां अष्टधातु की नई गणेश जी, साईं बाबा, लक्ष्मी जी और दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर गजानन की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से कराई। उन्होंने बताया कि यह पोखरा काफी पुराना है, जहां स्थानीय लोग बड़ी संख्या में छठ पूजा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पोखरे के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नई मूर्तियों की स्थापना की गई है। चुनार के पत्थरों से बने मंदिर की कलात्मक बनावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। कारीगरों की बारीक नक्काशी से मंदिर की सुंदरता और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.